श्रंखला (Series)

श्रंखला (Series Questions)

नीचे दिये गये प्रत्येक प्रश्न में एक श्रेणी दी गयी है जिसमें एक पद लुप्त है | दिये विकल्पों में से उस सही विकल्प को चुनिये जो दी गयी श्रेणी का अनुसरण करता हो |

इससे सम्बंधित उदहारण

Q 1. 17, 22, 27, 32, …… ? …….

33
35
38
37
हल (4) : 37

दी गयी श्रेणी में प्रत्येक संख्या में 5 की वृद्धि हो रही है |

Q 2. 87, 74, 61, 48, …… ? …….

35
30
32
25
हल (1) : 35

प्रत्येक संख्या में से 13 घटाया गया है |

Q 3. 135, 106, 77, …… ? …….,19

40
45
48
35
हल (3) : 48

प्रत्येक संख्या में से 35 घटाया गया है |

Q 4. 25, 75, 35, 70, 45, …… ? …….

65
60
55
85
हल (1) : 65

इस प्रश्न में दो श्रेणी दी गयी है | पहली श्रेणी की प्रत्येक संख्या में 10 जोड़ा गया है (25, 35, 45) तथा दूसरी श्रेणी को प्रत्येक संख्या में से 5 घटाया गया है | (75, 70, 65)

Q 5. 82, 25, 74, 40, 60, …… ? ……..

65
55
60
75
हल (2) : 55

इस प्रश्न में दो श्रेणी दी गयी है | पहली श्रेणी की प्रत्येक संख्या में से 8 घटाया गया है (82, 74, 66) तथा दूसरी श्रेणी को प्रत्येक संख्या में 15 जोड़ा गया है

Q 6. 15, 45, 135, 405, …… ? …….

550
650
945
1215
हल (4) : 1215

श्रेणी की प्रत्येक संख्या में 3 से गुणा की गयी है |

Q 7. 3, 7, 15, 31, 63, …… ? …….

125
112
127
118
हल (3) : 127

श्रेणी की प्रत्येक संख्या अपने पहले वाली संख्या के दोगुने से एक ज्यादा है | (7 = (3×2+1), 15 = (7×2+1), 31 = (15×2+1), 63 = (31×2+1), 127= (63×2+1))

Q 8. 5, 12, 26, 54, 110, …… ? ……..

220
222
210
156
हल (2) : 222

श्रेणी की प्रत्येक संख्या अपने पहले वाली संख्या के दोगुने से दो ज्यादा है | (12 = (5×2+2), 26 = (12×2+2), 54 = (26×2+2), 110 = (54×2+2), 222 = (110×2+2))

Q 9. 198, 194, 185, 169,…… ? …….

144
128
96
116
हल (1) : 144

दी गयी श्रेणी की प्रत्येक संख्या में से क्रमशः पूर्ण संख्याओं का वर्ग मूल घटाया गया है | (198 – (2)2), (194 – 32) = (185 – 42) = (169 – 52) =144

Q 10. 34, 33, 49, 74, …… ? ……..

1098
110
96
98
हल (2) : 110

दी गयी श्रेणी की प्रत्येक संख्या में 3 से शुरू करके क्रमशः पूर्ण संख्याओं का वर्गमूल जोड़ा गया है | 24 + 32 = 33 + 42 = 49 + 52 = 79 + 62 =110

Q 11. 13, 35, 57, 79, 911, …… ? …….

1110
1112
1113
1315
हल (3) : 1113

श्रेणी की प्रत्येक संख्या क्रमशः दो विषम संख्याओं का संयोजन है | जैसे, 1 तथा 3, 3 तथा 5, 5 तथा 7, —————–11 तथा 13

Q 12. 8, 13, 13, 23, 18, 33, …… ? …….

23
21
31
35
हल (1) : 23

इस प्रश्न में दो श्रेणी दी गयी हैं | पहली श्रेणी में प्रत्येक संख्या में 5 जोड़ा गया है (8, 13, 18, 23). तथा दूसरी श्रेणी में प्रत्येक संख्या में 10 जोड़ा गया है | (13, 23, 33)

Q 13. 4, 9, 16, 26, 36, …… ? ……..

42
49
38
52
हल (2) : 49

श्रेणी की प्रत्येक संख्या क्रमशः एक पूर्ण वर्ग है | (4=22, 9=32, 16=42, 25=52, 36=62, 49=72)

Q 14. 12, 24, 48, 96, 192, …… ? …….

392
198
384
258
हल (3) : 384

श्रेणी की प्रत्येक संख्या में 2 से गुणा की गयी है |

Q 15. 567, 189, 63, 21, …… ? ……..

12
18
7
9
हल (3) : 7

श्रेणी की प्रत्येक संख्या को 3 से भाग दिया गया है |

Table of Contents

Scroll to Top