CTET Child Pedagogy-2
Q.निम्न से कौन सा कारक अधिगम को अभिप्रेरित करने वाला है?
(1) बाह्य कारक
(2) विफलता से बचने के लिए प्रेरणा
(3) लक्ष्यों को प्राप्त करने पर व्यक्तिगत संतुष्टि
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (3)
Q.एक विकलांग बच्चा पहली बार विद्यालय आता है, तो एक शिक्षक को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?
(1) उसकी विकलांगता के अनुसार उसे एक विशेष स्कूल में भेजना चाहिए।
(2) अन्य छात्रों से उसे दूर रखना चाहिए।
(3) सबसे पहले एक प्रवेश परीक्षा का संचालन करना चाहिए।
(4) सहयोगी योजना विकसित करने के लिए बच्चे के अभिभावकों के साथ चर्चा करनी चाहिए।
उत्तर: (4)
Q.निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प विद्यालय आधारित मूल्यांकन के आधार पर सही है?
(1) राष्ट्रीय मानकों को प्राप्त करने में बाधक है।
(2) सभी विद्यार्थियों को निदान के माध्यम से और अधिक जानने में मदद करता है।
(3) शिक्षा बोर्डों की जवाबदेही कम कर देता है।
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं|
उत्तर: (2)
Q.वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है
परिपक्व होने से
अनुकरण से
वयस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से
उत्तर-D
Q.बच्चे कैसे सीख सकते हैं?” निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इस संबंध में सत्य नहीं है?
(1) बच्चे कई तरीकों से सीख सकते हैं।
(2) बच्चे केवल कक्षा में ही सीख सकते हैं।
(3) बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं।
(4) बच्चे तब सीखते हैं, जब वे संज्ञानात्मक रूप से तैयार होते हैं।
उत्तर: (2)
Q.निम्न में से कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?
(1) कूदना
(2) लिखना
(3) दौड़ना
(4) चढ़ना
उत्तर: (2)
Q.किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?
(1) डेविड वैश्लर
(2) चार्ल्स डार्विन
(3) रॉबर्ट स्टर्नबर्ग
(4) अल्फ्रेड बिने
उत्तर: (4)
Q.निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प एक बच्चे की सामाजिक मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से संबंधित नहीं है?
(1) संगति की आवश्यकता
(2) प्रशंसा या सामाजिक अनुमोदन की आवश्यकता  
(3) भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता
(4) नियमित रूप से शरीर से अपशिष्ट पदार्थों का बाहर निकलना
उत्तर: (4)
Q.एक सहशिक्षा कक्षा में लड़कों से शिक्षक यह कहता है, “लड़के बनो और लड़कियों जैसा व्यवहार मत करो।”
यह टिप्पणी
Aजातीय भेद-भाव का परिचायक है
B लड़के-लड़कियों के साथ व्यवहार का एक अच्छा उदाहरण है
Cलड़के-लड़कियों में भेद-भाव की रूढिबद्ध धारणा प्रकट करता है
D लड़कियों पर लड़कों की जीव वैज्ञानिक महत्ता को उजागर करता है
उत्तर-C
Q.कोहल्बर्ग ने प्रस्तुत किए हैं
A संज्ञानात्मक विकास के चरण
B शारीरिक विकास के चरण
संवेगात्मक विकास के चरण
D नैतिक विकास के चरण
उत्तर-D
यह भी देखे-CTET Child Pedagogy-1
               CTET All Previous Year Papers


Table of Contents

Scroll to Top